AMIT LEKH

Post: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने मंडल दिवस मनाया

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने मंडल दिवस मनाया

शहीद अकली देवी नगर आरा में अखील भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया के अध्यक्षता में मण्डल दिवस मनाया गया

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। शहीद अकली देवी नगर आरा में अखील भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया के अध्यक्षता में मण्डल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के संचालन वार्ड पार्षद प्रयाग यादव ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो विजय सिंह मुंखिया ने कहा कि 7अगस्त 1990 को मण्डल कमीशन के लागू करने की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने किया था ।उन्होंने ऐसा कर के लौह दरवाजा तोड़ने के काम किया था। पूरा देश उनको इस पुनीत कार्य के लिए सदा याद करेगा।शेषनाथ यादव ने कहा कि जब मुरार जी देसाई काका कालेकर आयोग को पुराना आयोग कह कर लागू नही किये तो तत्कालीन सांसद राम अवधेश सिंह ने लड़ कर मण्डल कमीशन की स्थापना करवाने के काम किये। तब जाकर बीपी मण्डल के अध्यक्षता में मण्डल कमीशन का गठन हुआ। एक लंबी लड़ाई के बाद 7 अगस्त 1990 में इसे लागू करने की घोषणा की गई। अपने अध्यक्षीय भाषण में यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने कहा कि तत्कालीन कल्याण मंत्री माननीय रामविलास पासवान और केंद्रीय मंत्री शरद यादव के प्रेरित करनेऔर राजसभा सदस्य राम अवधेश के आंदोलन के कारण। 7 अगस्त 1990 को मण्डल कमीशन को तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने लागू करने के लिए घोषणा किया था। इसलिये वीपी सिंह रामावधेश सिंह रामविलास पासवान जी शरद यादव जी के साथ बीपी मण्डल जी बराबर7अगस्त को याद किये जायेंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करने वाले लोगो मे पप्पू यादव उमाशंकर ओझा शालिक राय बिरेन्द्र मिश्रा बुटन यादव कामेश्वर यादव सतेंद्र यादव अशोक सिंह कन्हैया सिंह संतोष यादव सुदर्शन यादव सत्यनारायण यादव हरिफन यादव मंतोष यादव शामिल थे।

Comments are closed.

Recent Post