AMIT LEKH

Post: भाजयुमो ने आसन्न सरकार के खिलाफ निकाला धिक्कार मार्च

भाजयुमो ने आसन्न सरकार के खिलाफ निकाला धिक्कार मार्च

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिभु जैन के नेतृत्व मे द्वारा धिक्कार मार्च महागठबंधन सरकार खिलाफ निकाला गया
✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिभु जैन के नेतृत्व मे द्वारा धिक्कार मार्च महागठबंधन सरकार खिलाफ निकाला गया। बिहार में शर्मसार हो रही लोकतांत्रिक व्यवस्था बढ़ते अपराध छात्र युवाओं के प्रति महागठबंधन सरकार की उदासीनता से और प्रदेश के आमजन तथा नौजवानों में आक्रोश व्याप्त है। नीतीश तेजस्वी सरकार की कानून व्यवस्था का असलियत और उनके शासन की निरंकुश पुलिस व्यवस्था के कारनामों को राज्य की जनता अच्छे से जान गई है। यह बिहार के लिए शर्म की बात है कुछ वर्ष पहले तक सुशासन के नाम से अच्छी छवि बनाये जाने वाले बिहार को पिछले कुछ वर्ष में जंगलराज में बदल दिया गया। प्रदेश हिंसा और अपराध की आग में झुलस रहा है और जनता भय सुरक्षा के समय जीवन को बिताने को मजबूर है। बिहार का युवा छात्र महिला किसान अपनी मांगों को लेकर जब पटना की सड़कों पर उतरती है तो उन पर लाठियां बरसाई जाती है। भाजपा ने जब बिहार के जनमानस की आवाज बन कर तक बंधन सरकार के विरोध शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा मार्च निकाला तो कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार आंसू गैस की लाठीचार्ज कर हजारों लोगों को जख्मी कर दिया गया। पार्टी के जिला महामंत्री विजय सिंह की हत्या कर दी गई। सभी विषय के संबंध भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आज मार्च नीतीश सरकार के खिलाफ निकाला गया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया इस माहगठबंधन सरकार खिलाफ इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज जी, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल विद्यार्थी, उदय सिंह, महेश पासवान, अजय सिंह, मुकेश सिंह, राहुल सिंह, राकेश सिंह, मुकेश कुशवाहा, अमर चौबे, नितेश दुबे, सोनू कुमार, विजय सिंह, करोड़पति सिंह, सीडी शर्मा, राम दिनेश यादव, वंदना राजवांसी, धनजय तिवारी और बहुत से यूवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post