बेतिया से जिस रेल दोहरीकरण की शुरुआत हुई थी और अभी तक वाल्मिकीनगर तक का ही काम चल रहा था, अब माननीय प्रधानमंत्री जी ने वाल्मीकिनगर से लेकर गोरखपुर तक दोहरीकरण की पूरी राशि को निर्गत कर दी
न्यूज़ डेस्क
– अमिट लेख
पश्चिम चंपारण, (मोहन सिंह)। बेतिया से जिस रेल दोहरीकरण की शुरुआत हुई थी और अभी तक वाल्मिकीनगर तक का ही काम चल रहा था। अब माननीय प्रधानमंत्री जी ने वाल्मीकिनगर से लेकर गोरखपुर तक दोहरीकरण की पूरी राशि को निर्गत कर दी। अब गंडक नदी पर एक और पुल बनेगा जिससे ट्रेनों के आवाजाही में बहुत सुविधा होगी। इस पुल की लंबाई 854 मीटर होगी। मुजफ्फरपुर से गोरखपुर रेल लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण एक सपने जैसा था जिस पर हम लोगों ने लगातार प्रयास किया और आज माननीय मोदी जी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी के कृपा से पूरे रेललाइन के दोहरीकरण की सारी राशि दे दी गई। बेतिया और रक्सौल दोनों स्थानों से चलने वाली भविष्य की रेलगाड़ियों के लिए यह एक बहुत बड़ा कदम साबित होगा। सुगौली मुजफ्फरपुर के बीच में 400 करोड रुपए और सुगौली वाल्मीकि नगर के लिए 300 करोड रुपए पहले ही दिए जा चुके हैं। इस मामले में बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिम चंपारण सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल रेल मंत्री से तीन बार मिलकर वार्ता कर चुके हैं। इसके लिए डॉक्टर जसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।








