AMIT LEKH

Post: पोक्सो एक्ट के नामजद व कोर्ट वारंटी सहित दो महिला गिरफ्तार भेजी गई जेल

पोक्सो एक्ट के नामजद व कोर्ट वारंटी सहित दो महिला गिरफ्तार भेजी गई जेल

थाना क्षेत्र के पंचायत बड़कुरवा टोला प्रतापुर निवासी बीबी सामिया खातून को गिरफ्तार किया है

रिपोर्ट : संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। पुलिस ने छापामारी कर पोक्सो एक्ट व कोर्ट वारंटी दो महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पंचायत बड़कुरवा टोला प्रतापुर निवासी बीबी सामिया खातून को गिरफ्तार किया है काफी लंबे समय से फरार चल रही थी। इसके विरुद्ध सुपौल कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था।

वही पोक्सो एक्ट के त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 412/22 के नामजद आरोपी महिला कालो देवी को अररिया जिले के भरगामा थाना अंतर्गत महथावा जयनगर से आज अहले सुबह त्रिवेणीगंज पुलिस ने छापामारी कर गिरफ्तार किया काफी लंबे समय से फरार चल रही थी। इस महिला के ऊपर 30/9/22 थाना क्षेत्र के नरहा वार्ड नंबर 17 निवासी उमेश सरदार उम्र 52 वर्ष ने आरोप लगाया कालो देवी नाबालिक पुत्री एवं मेरे नावालिक पुत्री के बीच दोस्ती थी इसका फायदा उठाकर कालू देवी ने अपनी पुत्री एवं मेरी पुत्री को बहला फुसला कर सहरसा जिले के नगर परिषद वार्ड नंबर 18 निवासी जीतू स्टार जो मुख्य रूप से म्यूजिक ग्रुप चलाते हैं। म्यूजिक ग्रुप के आड़ में जीतू स्टार एवं कालू देवी ने मिलकर मेरे पुत्री को देह व्यापार करने का काम किया करता था। एवं दोनों नाबालिक लड़की का विरोध करने पर चंद तरह से प्रताड़ना की जाती थी। और देह व्यापार नहीं करने पर दोनों नाबालिक बच्ची के साथ मारपीट किया जाता था।

Comments are closed.

Recent Post