राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एसीजेएम रागिनी कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार एवं गुरुवार को विभिन्न बैंकों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई
मिथिलेश कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। व्यवहार न्यायालय वीरपुर में आगामी 9 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एसीजेएम रागिनी कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार एवं गुरुवार को विभिन्न बैंकों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
जिसमे आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलो का आपसी सुलह एवं समझौता के आधार पर निष्पादन किए जाने पर गहन रूप से विचार किए गए । एसीजेएम ने बैठक में उपस्थित तमाम अधिकारियों से लोक अदालत में आए मामलों में विशेष रूप से पहल कर दोनो पक्षों के बीच समझौता करने के लिए प्रयास करने को कहा।
अधिक से अधिक मामले में लोगो को नोटिस भेजने के साथ साथ व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करवाने को कहा। बैठक में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद के अलावे विभिन्न थाने के अधिकारी उपस्थित थे।








