AMIT LEKH

Post: कुमार शशिन्द्र सिंह का 92 वां जन्म-दिन समारोह मनाया

कुमार शशिन्द्र सिंह का 92 वां जन्म-दिन समारोह मनाया

मुखिया जी के नाम से प्रसिद्ध कुमार शशिन्द्र सिंह का 92 वां जन्म-दिन समारोह सावित्री-प्रभा पब्लिक स्कूल के परिसर में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। मुखिया जी के नाम से प्रसिद्ध कुमार शशिन्द्र सिंह का 92 वां जन्म-दिन समारोह सावित्री-प्रभा पब्लिक स्कूल के परिसर में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया।

मुखिया जी उर्फ कुमार शशिन्द्र सिंह ने वीरपुर क्षेत्र में शिक्षा के पिछड़ेपन को देखते हुए अपने पिता स्वर्गीय लक्ष्मेश्वर कुँवर के नाम पर 1972 में लक्ष्मेश्वर कुँवर आदर्श उच्च विद्यालय की स्थापना की थी। मुखिया जी के नाम पर 1984 में कुमार शशिन्द्र महाविद्यालय की स्थापना की गई, वहीं मुखिया जी की धर्मपत्नी के नाम पर 1995 में सावित्री-प्रभा पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई।

जिसे हाल के दिनों में सीबीएसई ने अपनी मान्यता भी दे दी है। मुखिया जी के परम मित्र एवं वरिष्ठ समाजसेवी देवनारायण खेरवार ने बताया कि मुखियाजी की दिली तमन्ना थी कि वीरपुर को शैक्षणिक संस्थानों का विशेष केंद्र बनाया जाए और वीरपुर की प्रसिद्धि शिक्षा के केंद्र के रूप में हो। भिन्न-भिन्न वक्ताओं ने मुखिया जी को विशाल हृदय सम्राट बताया। समारोह में एक और जहां नेपाल के पूर्व वन एवं पर्यटन मंत्री जगदीश कुसीयैत उपस्थित थे। वहीं पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोयत, राष्ट्रीय युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम कुमार, सुपौल के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह वरिष्ठ, सामाजिक कार्यकर्ता देवनारायण खेरवार, शम्भूनाथ सिंह, सर्व नारायण सिंह महाविद्यालय सहरसा के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय बीरपुर के प्राचार्य देव नारायण साह,पूर्व प्राचार्य मुरली प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ शिवाकांत मिश्रा पूर्व विभागाध्यक्ष नारायण झा,सेवानिबृत्त सिविल सर्जन डॉ ललन कुमार सिंह, डॉक्टर अर्जुन चौधरी, पूर्व मुखिया कामेश्वर प्रसाद सिंह, विदुर सिंह, बीरपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, किशन मंडल आदि के अलावा काफी संख्या में उनके शुभचिंतक और चाहने वाले उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post