AMIT LEKH

Post: बगहा में अशांति फैलाने की कोशिश जनता ने किया नाकाम : माले विधायक

बगहा में अशांति फैलाने की कोशिश जनता ने किया नाकाम : माले विधायक

तय रूट से अलग जुलूस निकालने वाले साजिश कर्ताओं पर हों कड़ी करवाई- इंसाफ मंच

भाकपा माले और इंसाफ मंच ने की शांति सद्भावना की अपील

साजिश कर्ताओं के अनुसार चलने वाले पुलिस अधिकारियों के कार्यकलापों की जांच हो- माले विधायक

चंपारण डेस्क

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नाग पंचमी के अवसर पर 21 अगस्त को बगहा में अशांति फैलाने की बड़ी साजिश को जनता ने नाकाम कर दिया है।

उक्त बातें सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहीं। अगले दिन अलैहे सुबह 22 अगस्त को सुबह 9:00 बजे बगहा में तनाव की घटना की जांच के लिए भाकपा माले और इंसान मंच की टीम ने शांति और सौहार्द कायम करने की अपील की। भाकपा-माले और इंसाफ मंच के नेताओं ने बगहा अंसारी टोला और रतन माला की घटनाओं में पीड़ित लोगों से मुलाकात की और उसकी तकलीफों को सुना इस क्रम में निम्नलिखित तथ्यों को जनता ने सामने लाया।

भाकपा-माले, इंसाफ मंच का जांच रिपोर्ट :

1- बगहा में कुछ राजनीतिज्ञों की नाग पंचमी के अवसर पर बड़ा दंगा करने की साजिश कुछ दिनों से चल रही थी जिसके अनुसार पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था नहीं की थी।

कुछ पदाधिकारी नेताओं के मन के अनुरूप काम कर रहे थे। सारा काम 2024 की तैयारी के अनुसार हो रहा था।
2- प्रशासन द्वारा तय रूट से अलग जुलूस निकाला गया बगहा -2 के असामाजिक तत्वों और संघीय नेताओं ने जुलूस को रतन माला में जाने से रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था नहीं की गई थी अंसारी टोला के सामने मस्जिद के पास मात्र दो पुलिसकर्मी थे।


3- अफवाह फैला कर बगहा -2 के जुलूस को बगहा -1 में लाया गया , बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने की अफवाह फैलाई गई जबकि ऐसी कोई बात नहीं थी।
4- जुलूस में शामिल लोग 2:00 से लेकर 5:00 बजे तक रत्नमाला अंसारी टोला व अन्य जगहों पर उत्पात मचाते रहे इस क्रम में कई दर्जन दुकानों, मकानों को क्षति ग्रस्त किया गया, फ्रीज, मोटरसाइकिल, सिलाई मशीन, बिजली मीटर, कुर्सियां आदि दर्जनों घरों के तोड़ दिए गए

कुछ दुकानों में से गला में रखे गए रुपए भी, बकरी, मुर्गा आज लूट लिया, लोग अपने घरों में डर से दुबके रहे। बीसियों परिवारों का दरवाजे तोड़ दिए गए क्षतिग्रस्त कर दिया गया था जिसके घरों के सामने नुकसान किया जा रहे था, लूटे जा रहे थे वह कोई विरोध नहीं कर सके। विरोध होने पर बड़ी घटना होती इस डर से घर के किसी कोने में छुपे रहे। मस्तान टोला के सैकड़ो परिवार गांव छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां भाग रहे थे। पुलिस कुछ नहीं कर पा रही थी। 3 घंटे के बाद अपने मर्जी से जुलूस वाले चले गए, वहां आज भी आतंक फैला हुआ है।

जनजीवन सामान नहीं है। मलपुरवा के पास कुछ कच्ची दुकानों को छतिग्रस्त किया गया है, पत्रकारों और पुलिस कर्मियों से मारपीट की गई है। दो पत्रकारों के मोबाइल को छीन लिया गया है। इस तरह की घटना की नरकटियागंज में भी साजिश की गई थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने नाकाम कर दिया।

ऐसी घटनाओं को रोकने हेतु माले का सुझाव :
1- उपयुक्त तथ्यों के आलोक में साजिशकर्ता और अशांति फैलाने वालों पर कड़ी करवाई किया जाए इन्हें अविलंब जेल भेजा जाना जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना घटना नहीं हो।

2- संदिग्ध भूमिका वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो, उन्हें तत्काल तबादला किया जाए।

3- जिनकी दुकान, मकान, मोटरसाइकिल, फ्रीज आदि छतिग्रस्त है इसके अलावा नगद, बकरी, मुर्गा और हाथ टूटा हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए।

4- पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जाए ताकि सभी नागरिक शांति से रह सके यह सभी भारतीयों का देश है।

जांच टीम में भाकपा माले नेता सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, राज्य कमेटी सदस्य सुनील यादव, वरीय नेता कामरेड दयानंद द्विवेदी, भिखारी प्रसाद, परशुराम यादव, इंसान मंच के जिला अध्यक्ष अख्तर इमाम, जिला सचिव फरहान राजा, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अफसर एमाम, वरिष्ठ समाजसेवी डाक्टर मोतिउर्रहमान, लालबाबू प्रसाद सोनी ,रमजान मियां और अन्य लोग थे।

Comments are closed.

Recent Post