AMIT LEKH

Post: अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए एडीजी ने किया लोगों से अपील

अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए एडीजी ने किया लोगों से अपील

पुलिस मुख्यालय एडीजी जे एस गंगवार ने अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मोहल्ले के लोग, प्रतिष्ठान, दुकानदार से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है

पूजा शर्मा

–  अमिट लेख

पटना, (कार्यालय ब्यूरो)। पुलिस मुख्यालय एडीजी जे एस गंगवार ने अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मोहल्ले के लोग, प्रतिष्ठान, दुकानदार से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है। कैमरे लगाने के बाद इसके फायदे भी बताये।

साथ ही कहा कि स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कंट्रोल्स कमांड सेंट्रल से जोड़ दिया जाएगा। किसी भी तरह की गतिविधि हो रही है उस पर नजर रखने के लिए प्रतिष्ठान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। आम जनता और पुलिसिंग को जोड़कर करवाई किया जाएगा। वहीं ग्राउंड लेवल पर टीओपी के पदाधिकारी और कर्मी को उन्हें वार्ड वाइज, मोहल्ले वाइज डोर टू डोर सर्वे कर गस्ती किस तरीके से होगा इसके भी टिप्स दिए।

आर्म्स होगा या सादा ड्रेस होंगे, इस तरह से फीडबैक डोर टू डोर सर्वे कर लेंगे। वहीं डायल 112 की गाड़ियां जगह-जगह पर स्टेशन रहती हैं। 6 महीने की अपराधी घटनाओं की एनालिसिस की जा रही है। जहां पर अपराध हुए हैं उस जगह पर गाड़ी को पहुंचने में कितना समय लगा। इस पर विचार विमर्श करके उन्होंने कहा कि अपराधिक घटना होने वाली जगह पर पहुंचने में पहले की भांति अब 20 मिनट समय लग रहे हैं। अपराध और अपराधिक घटना होने के बाद त्वरित कार्रवाई हो इसके लिए कार्य की जा रहा है।

बाइट: जे एस गंगवार, एडीजी मुख्यालय

Comments are closed.

Recent Post