अजय सिंह चौहान क्षेत्राधिकारी सदर जनपद महराजगंज के नेतृत्व में थाना निचलौल पुलिस टीम द्वारा सिक्योरिटी सर्वे किया गया तथा ग्राम सचिवालय बहुआर खुर्द में लोगों के बीच बैठ कर लोगों की समस्या सुनी गई
तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (जिला ब्यूरो)। जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत पुलिस चौकी बहुआर क्षेत्र के बहुआर खुर्द में दिन मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा (भारत-नेपाल ) के सिक्योरिटी सर्वे हेतु गठित टीम में अजय सिंह चौहान क्षेत्राधिकारी सदर जनपद महराजगंज के नेतृत्व में थाना निचलौल पुलिस टीम द्वारा सिक्योरिटी सर्वे किया गया तथा ग्राम सचिवालय बहुआर खुर्द में लोगों के बीच बैठ कर लोगों की समस्या सुनी गई।
कुछ मामलों का त्वरित निस्तारित किया गया एवं शेष का निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश व सुझाव का आदान प्रदान किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान, उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी मनीष पटेल, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल श्याम दत्त सिंह, ग्राम प्रधान बहुआर खुर्द राधेश्याम यादव, पंचायत सहायक अरविंद यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हैदर अली, रियाजुद्दीन खान उर्फ गुड्डू पहलवान, अनवर अली, अब्दुल मुस्तफा कादरी, राजेश प्रसाद,भुअर, जगलाल यादव,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








