



न्यूज़ डेस्क, भोजपुर ब्यूरो
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के आगमन को लेकर कोईलवर प्रखंड कोईलवर थाना मोड़ के पास कांग्रेस नेत्री रीता सिंह ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने में डॉ. रियाज अहमद, सलमा खातून, वैजयंती देवी, आशा देवी, प्रभावती देवी, रिंकू देवी, मंजू , सरिता, गायत्री, किरण, सत्येंद्र चौधरी, महेंद्र, मुकेश पासवान, राकेश शर्मा, भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने भी अपने समर्थकों के साथ कोईलवर के पास प्रदेश अध्यक्ष को भव्य स्वागत किया।