



राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने सौपा मनोनयन पत्र
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी/तुरकौलिया। चुनाव नजदीक आते देख अब सभी पार्टियां संगठन विस्तार करने में जुट गई हैं। ताकि पार्टी मजबूत बन सके। इसी कड़ी में जिला पार्षद आभा कुमारी को राजद ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राजद ने आभा कुमारी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने अपने हाथों आभा कुमारी को मनोनयन पत्र सौंपते हुए जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इस दौरान बिहार सरकार के अति पिछड़ा विभाग के मंत्री अनीता देवी, विधि मंत्री डॉ0 शमीम अहमद, मंत्री इसराइल मंसूरी, बिहार राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष राजेंद्र राम, सुगौली विधायक ई0 शशिभूषण सिंह, मोतिहारी मेयर प्रिति कुमारी आदि के अलावे पार्टी के गणमान्य नेतागण मौजूद थे। वही नव मनोनित जिला उपाध्यक्ष आभा कुमारी ने जिला उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी मिला है। वह उसे पुरी इमानदारी से निभाएंगीं। साथ ही कहा कि राजद गरीबों की पार्टी है। बेजुबानों की जुबान है। आज भी गरीबों के विकास के लिए तत्पर रहते हैं। कई जन कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्होंने दबे-कुचले लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने ने यह भी कहा कि गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सपनों को वह साकार करने का काम पुरे मन से करेगीं। साथ ही संगठन को मजबूत करने का काम भी करते रहेंगी। दलित, महादलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अकलियतों सहित सभी वर्गों का आवाज बनकर उनके समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम भी करती रहुगीं। यहां बताते चलें कि तुरकौलिया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 20 से चुनाव जीतकर आभा कुमारी जिला पार्षद बनीं है। साफ सुथरी छवि के मालिक होने के कारण आभा कुमारी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। समाज में उनकी गहरी पैठ है। इनके जिला उपाध्यक्ष बनने से यक़ीनन पार्टी पहले और मजबूत होगी। कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है।