AMIT LEKH

Post: आंगनबाड़ी सेविका सहायिका आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

पूर्वी चम्पारण जिला के पकडीदयाल प्रखंड क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने की

न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो 

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के पकडीदयाल प्रखंड क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने की। बैठक अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष किरण कुमारी ने की। प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका बैठक मे उपस्थित रही। बैठक में बिहार राज्य संयुक्त संघर्ष समिति पटना के द्वारा 29 /9 /2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना संघर्ष समिति पटना द्वारा समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार पटना मुख्य सचिव पटना प्रधान सचिव पटना आईसीडीएस पटना को सादर समर्पित है। वहीं, गुरुवार के दिन कार्यालय बंद होने के कारण 29 सितंबर को पकडीदयाल कार्यालय में सूचित कर दिया जाएगा। आज से सभी आंगनबाड़ी सहायिका सेविका अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। वही प्रखंड अध्यक्ष किरण कुमारी ने बताया कि जब तक सरकार सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं देती है और सभी मांगों को पूरा नहीं करती है। तब-तक, सभी सहायता सेविका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। बैठक में उपस्थित उपस्थित शकुंतला कुमारी, रूपम कुमारी, अनीता देवी, सुनैना कुमारी, कामिनी पांडे, सोनी कुमारी, मुनिता कुमारी, और ओशिमा खातून, रुखसाना खातून, उर्मिला देवी, रीता कुमारी, गीता देवी, कुमारी बबिता, रेणु देवी, रीना देवी, सुधा कुमारी, मधु कुमारी, खुशबू कुमारी, रेखा कुमारी, सुनीता कुमारी, अनिता सिंह, गायत्री, वसुंधरा उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post