AMIT LEKH

Post: ब्राह्मण किसी राजनितिक पार्टी का बंधुआ वोटर नही : सोना झा

ब्राह्मण किसी राजनितिक पार्टी का बंधुआ वोटर नही : सोना झा

ब्राह्मण प्रदेश यूवा अध्यक्ष सोना कुमार झा ने चेतन को चेताया

न्यूज़ डेस्क, पटना/मोतिहारी 

पुजा शर्मा/दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना/मोतिहारी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेवा संस्थान के प्रदेश यूवा अध्यक्ष सोना कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुर्व सांसद आनंद मोहन, विधायक चेतन आनंद, जेडीयू प्रवक्ता डॉक्टर सुनील कुमार को चेताया कि ब्राह्मण स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता है और हम सहनशील है धैर्य रखते हैं उसका नाजायज फायदा उठा रहे है। हम परशुराम वंशज है और आज भी पूरे भारत वर्ष में ब्राह्मणों और दलित ही दो वर्ण है जो सर्वत्र व्याप्त है। हम ब्राह्मण आज भी सत्ता परिवर्तन के लिए समर्थ सक्षम है और वातावरण बनाकर अन्य जाति वर्ग धर्म संप्रदाय को भी प्रभावित करने की शक्ति रखते है। मैथिल ब्राह्मण समाज को जेडीयू प्रवक्ता द्वारा नाग से खतरनाक साबित करने वाली बयान पर हम सभी आहत है और जेडीयू नेताओं में खासकर ब्राह्मणों में यदि जमीर बची है तो त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए और स्वाभिमान बेचकर सिर्फ अपनी सत्ता सुख भोगने वाले को तो समाज खासकर ब्राह्मणों द्वारा कितना नोटिस लिया जाता है, वह मनोज झा प्रकरण से सर्वविदित हो गया है। हमलोगो का संगठन ब्राह्मणों के मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा के लिए कृत संकल्पित हो कर दो दशकों से लगातार बिहार सहित अन्य राज्यों में सक्रीय सचेष्ट और सक्षम है। हमें, किसी भी जाति धर्म वर्ग से वैर नही, ब्राह्मणों के सम्मान को छेड़ेगो तो खैर नहीं, हमलोग चूड़ी पहनकर नही बैठे है, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा। हमलोग किसी भी राजनीतिक दलों के न तो बंधुआ वोटर है और न किसी भी राजनीतिक दलों का विरोधी, जो ब्राह्मण विरोधी आचरण करेगा उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Comments are closed.

Recent Post