![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने लखनऊ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया
न्यूज़ डेस्क, बेतिया
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। शनिवार को देर शाम बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने लखनऊ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया। रेणु देवी के साथ एक शिष्टमंडल ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रेणु देवी और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच घंटों पार्टी और संगठन की मजबूती पर सार्थक चर्चा हुई। विदित हो कि बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, राष्ट्रीय चौहान महासंघ के तत्वाधान में आयोजित नोनिया चौहान समाज के एकीकरण एवं स्वाभिमान संवर्धन महासम्मेलन में भाग लेने के लिए लखनऊ पहुंची है।