शहीदों, स्वतंत्रता सेनानी व बुद्धिजीवियों के घर आंगन का मिटटी किया गया जमा
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के तुरकौलिया में भारत सरकार द्वारा अपना मिट्टी अपना देश कार्यक्रम चलाकर देश के 75 हजार प्रखंडों से शहीदों, स्वतंत्रता सेनानी व बुद्धिजीवियों के घर आंगन का मिटटी जमा किया जा रहा है।
जहां सभी प्रखंडों से संग्रह किए गए मिट्टी को दिल्ली ले जाया जाएगा। प्रगति मैदान दिल्ली के समीप शक्ति स्थल पर अलग-अलग प्रखंडों के नाम से वृक्ष लगाया जाएगा। रविवार को मिट्टी संग्रह करने टीम तुरकौलिया मध्य पंचायत पहुंची थी। इस दौरान टीम को मिट्टी से बने कलश में मिट्टी डालकर दिया गया। इसी क्रम में टीम तुरकौलिया एबी हास्पिटल पर भी पहुंची थी। जहां तुरकौलिया पूर्वी पंचायत की निवर्तमान मुखिया सह एबी हास्पिटल की डायरेक्टर बेबी आलम ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही तुरकौलिया का मिटटी भी दीं। मौके पर मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष सुनील टाइगर, सरपंच मनोज कुमार, अनीस आलम, डा0 अफजल आलम, घोष चौधरी, प्रिंस कुमार, नौशाद आलम आदि मौजूद थे।