![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
जगतिया मे गांधी जी की प्रतिमा पर स्थानीय विधायक राणा रणधीर सिंह एसडीओ नलिन प्रताप राणा डीएसपी सुबोध कुमार राजद नेता मदन प्रसाद साह और कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार के द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के पकड़ीदयाल नगर पंचायत जगतिया मे गांधी जी की प्रतिमा पर स्थानीय विधायक राणा रणधीर सिंह एसडीओ नलिन प्रताप राणा डीएसपी सुबोध कुमार राजद नेता मदन प्रसाद साह और कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार के द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। गांधी जी की जयंती पर एक सभा का आयोजन हुआ। सभा की अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी ने किया सभा को संबोधित करते हुए एसडीओ नलिन प्रताप राणा ने कहा कि बापूजी को और लाल बहादुर शास्त्री जी को कोटि-कोटि नमन। देश की आजादी में दोनों महापुरुषों का अहम भूमिका रहा है। हम प्रतिमा को पूजे न पूजे लेकिन उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है। दो महापुरुषों का विचारों का और कार्यों का सदा हम सब ऋणी रहेंगे। महापुरुष इस मूर्ति में नहीं है, हम लोगो के विचारों में है लोग मरते हैं और जिंदा रहते हैं। उनके विचार ही हमेशा जिंदा रहता है और यह भारत देश जब तक रहेगा तब तक इन महापुरुषों का विचार हमेशा जिंदा रहेगा। वही, विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि हम सब आपस में मिलकर भाईचारा बना कर रखें बापू की बताए हुए रास्ते पर चले। डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा कि सीता मैया की गोद से चंपारण की धरती पर आए हैं, चंपारण की धरती से ही महात्मा गांधी सत्याग्रह की शुरुआत की थी। चम्पारण को बहुत-बहुत धन्यवाद वही राजद नेता मदन प्रसाद साह ने दर्जनों सफाई कर्मी एवं उपस्थित गरीबों के बीच अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित वीरेंद्र सिंह नीतीश सर्राफ, राघवेंद्र यादव, संजय कुमार यादव, विश्वनाथ प्रसाद, प्रेम शंकर पासवान, विनय कुमार, कौशल कुमार कुशवाहा, शिक्षक शशि रंजन कुमार, वार्ड पार्षद सुरेश राम, संजय किसान, जलेश्वर प्रसाद, सुनील सहनी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।