AMIT LEKH

Post: महिला कर्मी से गंदी बात करने वाले अय्याश डीपीओ को नीतीश कैबिनेट ने किया रिटायर

महिला कर्मी से गंदी बात करने वाले अय्याश डीपीओ को नीतीश कैबिनेट ने किया रिटायर

भ्रष्टाचार में प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी सरकार ने दिया यही दंड

न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो 

दिवाकर पाण्डेय

–  अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। जिला योजना पदाधिकारी स्वामीनाथ मांझी महिला कर्मी से गंदी बात करते थे। आरोप प्रमाणित होने पर पहले उन्हें सस्पेंड किया गया अब अनिवार्य सेवानिवृति दी गई है। मोतिहारी के तत्कालीन डीपीओ मांझी को जब भी मौका मिलता था तो अपने मातहत काम करने वाली महिलाकर्मी के साथ गलत व्यवहार करते थे। चैंबर में बुलाकर भी गंदा काम करने की कोशिश करते थे। महिलाओं की गरिमा के प्रतिकूल भाषा का प्रयोग करते थे। आरोप जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र की महिलाकर्मी ने लगाए गए थे। जो बाद में जांच के दौरान सही पाए गए। अब सरकार ने उन्हें अनिवार्य सेवानिवृति का बड़ा दंड़ दिया है। महिला कर्मी के साथ अभद्र व गंदा व्यवहार करने, अपशब्द बोलने तथा कार्य स्थल पर महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोपों को के घेरे में आए मोतिहारी के तत्कालीन जिला योजना पदाधिकारी स्वामी नाथ मांझी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का दंड दिया गया है। आरोप प्रमाणित होने पर 28 फरवरी 2022 को ही विभागीय कार्यवाही संचालित की गई थी. इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गयाय जवाब से असंतुष्ट होने के बाद नीतीश कैबिनेट ने आज स्वामीनाथ मांझी को अनिवार्य सेवा निवृत्ति का दंड दिया है। बिहार के एक प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी भ्रष्टाचार के मामले में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। जमुई खैरा के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी इसके पहले नरकटियागंज के बीडीओ रहे राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। खैरा में बीडीओ रहते आवास योजना में गंभीर आरोप प्रमाणित पाए गए। राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी पर लगे आवास योजना में भारी अनियमितता की जांच कराई गई। इसके बाद अब उन्हें अनिवार्य सेवा निवृत्ति का दंड दिया गया है। नरकटियागंज बीडीओ रहते त्रिपाठी की गाड़ी से सात लाख रू जब्त किये गए थे। 5 फरवरी 2020 को नरकटियागंज के तत्कालीन बीडीओ राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी अपने निजी वाहन से घर के लिए जा रहे थे। तब उनके वाहन से करीब 7 लाख रुपए कैश बरामद हुआ था। इस मामले को लेकर आर्थिक अपराध इकाई ने छानबीन शुरू की और सरकारी नंबर जब्त कर लिया था।

Comments are closed.

Recent Post