AMIT LEKH

Post: अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ ने जनसंवाद कार्यक्रम को किया संबोधित

अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ ने जनसंवाद कार्यक्रम को किया संबोधित

सरकार की प्रायोजित योजनाओं की दी जानकारी

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो 

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। प्रखण्ड क्षेत्र के महेशुआ पंचायत के सरकार भवन में मंगलवार को एसडीएम शंभूनाथ की अध्यक्षता में बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई।

फोटो : संतोष कुमार

कार्यक्रम में अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, कनीय अभियंता आकाश कुमार त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष थानाध्यक्ष कृष्णावली सिंह,बीईओ अरविंद कुमार,प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी शिवम झा प्रखण्ड स्तरीय सभी पदाधिकारीगण के साथ साथ स्थानीय प्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम एसडीएम शंभूनाथ ने राज्य सरकार द्वारा सम्पोषित विभिन्न विभाग के अन्तर्गत कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए समस्या निवारण के लिए लोगों को विस्तृत जानकारी से अवगत करायी गई।

छाया : अमिट लेख

जिससे आम जन को किसी प्रकार की समस्या का निदान त्वरित गति से किया जा सके। एसडीएम त्रिवेणीगंज द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारीयों को आम जन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता रहने का निर्देश दिया गया। जन संवाद कार्यक्रम में आमलोगों की उपस्थिति काफी अधिक थी। बर्षा होने के बावजूद भी एसडीएम के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुनने के लिए आमलोग छाता के सहारे सभा स्थल पर उपस्थित रहें। एसडीएम के संबोधन को अंत तक सुने ।

Comments are closed.

Recent Post