AMIT LEKH

Post: एकदवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

एकदवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

प्रखण्ड क्षेत्र के पथरागोर्धय पंचायत के वार्ड नंबर 1 में मैथिली कल्याण फेडरेशन के तत्वाधान मे एकदवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। प्रखण्ड क्षेत्र के पथरागोर्धय पंचायत के वार्ड नंबर 1 में मैथिली कल्याण फेडरेशन के तत्वाधान मे एकदवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधित उद्घाटन संयुक्त रूप से पंचायत के मुखिया मनीषा कुमारी, समाजसेवी बमबम यादव, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी व केम्प इंचार्ज शुभम प्रियदर्शी के द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर मुखिया मनीषा कुमारी व बमबम यादव ने कहा की समृद्ध गांव की कल्पना बिना बेहतरीन स्वास्थ्य के नहीं किया जा सकता। पंचायत के लोगों के भलाई के लिए क्षेत्र के बेहतरीन चिकित्स्कों की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एक उम्दा कदम है। और हमलोग इस तरह के कैम्प का आयोजन लगातार करने का प्रयास करेंगे। जिससे पंचायत की जनता लाभान्वित हो मुखिया ने आगे कहा की इस कार्यकाल मे पंचायत का विकास बेहतरीन तरीके से किया गया है। आने वाले समय में बचा हुआ काम भी पूरा होगा। मिथिला कल्याण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने कहा की इस दौर मे बेहतर स्वास्थ्य आम जनता का मुलभूत अधिकार है। और मिथिला कल्याण फेडरेशन की टीम इस तरह के शिविर का आयोजन सभी जगहों पर करने का प्रयास करेगी। हमारी टीम मे समाजसेवा का बेहतरीन जज्बा है। मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ शराफ, डॉ. आनंद शेखर, डॉ मदन कुमार, डॉ.अमित चौधरी ने लगभग 200 मरीजों को देखा और सभी को दवाई वितरित की गयी। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने मे संयोजक रंजन सिन्हा भाई नितीश सुधाकर यादव, ललन मंडल, नीरज आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Comments are closed.

Recent Post