AMIT LEKH

Post: सुपौल नगर परिषद की बैठक संपन्न

सुपौल नगर परिषद की बैठक संपन्न

नगर परिषद की एक अहम बैठक आज नगर परिषद के सभागार में सम्पन्न हुई

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो 

अभिषेक झा

–  अमिट लेख

सुपौल, (संवाददाता)। नगर परिषद की एक अहम बैठक आज नगर परिषद के सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 127 के खंड 3 में निहित प्रावधान के आलोक में गैर आवासीय संपत्ति कर के निर्धारण, संग्रहण और वसूली को लेकर चर्चा हुई जिसमें सरकार द्वारा बढ़े दर से वार्ड पार्षदों को अवगत कराया गया। साथ ही होटल, हेल्थ क्लब जिम्नेजियम क्लब, विवाह हाल, दुकान जो 250 वर्ग फिट से कम क्षेत्रफल वाले सहित कई अन्य संस्थानों के बढ़े दर से भी अवगत कराया गया। इस दौरान वार्ड पार्षदों ने नगर की समस्या से भी मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव को अवगत कराया। दरअसल वार्ड न 12 की वार्ड पार्षद मंजू देवी ने प्रधानमंत्री आवास से सम्बन्धित समस्या को लेकर कहा कि नगर परिषद बीपीएल की सूची, 2011 जनगणना सूची तथा सेकटिन नंबर वार्ड पार्षदों को उपलब्ध नही करा रहा है। जिसकी वजह के लिए प्रधानमंत्री आवास का लिस्ट विभाग को जमा कराने परेशानी हो रही है। वही बैठक में नगर परिषद के संविदा कर्मी प्रमोद कुमार को फिर से कार्य विस्तार देने का प्रस्ताव रखा गया। जिसके विरोध में वार्ड 6 के वार्ड पार्षद अजीत कुमार आर्य ने सवाल खड़ा करते हुए विरोध जताया लेकिन अन्य सभी वार्ड पार्षदों ने इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया। जिसके बाद वार्ड 2 की पार्षद लवली कुमारी ने विद्यापुरी की मुख्य सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की जिस पर मुख्य पार्षद ने कहा कि टेंडर निकलने के बाद प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जैसे ही सभी प्रक्रिया पूर्ण होती है सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा।

Comments are closed.

Recent Post