



पूर्वी चम्पारण जिला के तुरकौलिया में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल 5वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के तुरकौलिया में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल 5वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर हड़ताल किया गया है। प्रखंड अध्यक्ष विभा कुमारी की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने अपने मांगों के समर्थन में रोजाना सभी सेविका-सहायिका हड़ताल पर बैठ रहीं हैं। प्रखंड अध्यक्ष विभा कुमारी ने कहा कि सरकार से मांग किया जा रहा है कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए 25 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। हम लोगों की मांगों को जबतक सरकार नही मानेगी तबतक हड़ताल जारी रहेगा। मीडिया प्रभारी चंदा यादव का कहना था कि इन सब मांगों को लेकर करीब 6 माह पहले भी अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया था। करीब 15 दिनों तक चला था। इसी बीच समाज कल्याण विभाग पटना के सचिव द्वारा मांग मानने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करा दिया गया था। लेकिन उनका आश्वासन कोरा झूठ निकला। सरकार अपने वादे से पलट गई। यही कारण है कि सरकार के वादाखिलाफी से आक्रोशित सेविका व सहायिकाओं ने फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। विगत शनिवार से हम सभी लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। जबतक सरकार सरकारी कर्मचारी का दर्जा व 25 हजार रुपए मानदेय देने की मांग को नही मानेगी तबतक हड़ताल जारी रहेगा। इस बार खोखले आश्वासन और छलावा में हम लोग पड़ने वाले नहीं हैं। एक बार वादा करके सरकार मुकर चुकी है। हड़ताल में भाजपा के हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान के प्रतिनिधि के रुप में शामिल होकर कुंदन कुमार पासवान ने साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि कुंदन पासवान ने कहा कि इन लोगों का हड़ताल का वह समर्थन करते हैं। साथ ही कहा कि इनकी मांग जायज है। सेविका व सहायिका से सरकार कई तरह का काम लेती है। लेकिन मानदेय के नाम पर बहुत कम राशि दी जाती है। जो सम्मानजनक नही है। इन लोगों का आवाज़ सड़क से लेकर सदन तक उठाने की बात भी कही। सरकारी कर्मचारी का दर्जा और सम्मानजनक मानदेय देने की मांग को सरकार को मान लेना चाहिए। हड़ताल में प्रखंड अध्यक्ष विभा कुमारी, सचिव प्रतिभा देवी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमारी, मीडिया प्रभारी चंदा यादव, जिला मीडिया प्रभारी सह वरीय उपाध्यक्ष प्रभा कुमारी, उमा देवी, रेणु देवी, उर्मिला देवी, उषा कुमारी, पूनम कुमारी सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका शामिल थे।