



पूर्वी चम्पारण जिला के हरसिद्धि में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के बैनर तले प्रखंड क्षेत्र के सभी सेविका सहायिका 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के हरसिद्धि में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के बैनर तले प्रखंड क्षेत्र के सभी सेविका सहायिका 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का हड़ताल का आज छठे दिन है। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने अपने विभिन्न मांग सहित राज कर्मी के लिए सरकार को सूचना दिया परंतु सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई। जिसके विरुद्ध में प्रखंड क्षेत्र के सभी सेविका सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रही है। प्रखंड अध्यक्ष प्रमिला देवी ने बताई की हड़ताल के छठे दिन सभी सेविका सहायिका धरना प्रदर्शन दिया। मौके पर किरण सिंह, सुधा देवी,पुनम कुमारी, निक्की कुमारी, अनिता कुमारी, सुगांती कुमारी, सापना कुमारी, बिंदु देवी, नसीमा खातून, बिभा देवी,तारा देवी,मंजू देवी, उर्मिला देवी, महासचिव राजेश सिंह, सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी सेविका सहायिका धरना प्रदर्शन में शामिल थी।