



बसंतपुर किसान भवन में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में संकल्प सप्ताह कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया
न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो
मिथिलेश कुमार झा
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। बसंतपुर किसान भवन में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में संकल्प सप्ताह कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में उप परियोजना निदेशक आत्मा चन्द्र आलोक ,के द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ताकि किसान इसका लाभ उठा सके। जल जीवन हरियाली अभियान 2023 के सम्बंध में सरकार उन्होंने बिस्तार से प्रकाश डाला। एसडीएओ कुंदन कुमार ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से किसानों की सुविधा के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। किसान उसका लाभ ले। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में मक्का की बड़े पैमाने पर खेती होती है। किसान भाई इसके लिए जो भी सहयोग चाहते है वह मिलेगा। बसंतपुर ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्रीलाल गोठिया ने कहा कि यहाँ बड़े पैमाने पर मक्का की खेती किसान करते है पर उनको वाजिव कीमत उत्पादित मक्के का नही मिलता है। बिस्कोमॉन के माध्यम से उत्पादित मक्का की खरीदारी की ब्यवस्था की जाय ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके।मक्के से बनन होने का वाली फेक्ट्री इस क्षेत्र में लगनी चाहिए। कुछ किसानों का कहना था कि हमे समय से योजनाओं की जानकारी नहीं मिलती। जब मिलती है तो समय खत्म हो चुकी होती हैं। जिससे वे इसका लाभ नही ले पाते है। किसानों ने किसान सम्मान योजना, बीज बितरण, खाद की किल्लत, खाद की जमाखोरी और काला बाजारी के सम्बंध में भी अपनी बात रखी और पदाधिकारी से इस दिशा में ठोस पहल की गुजारिश रखी। बैठक में, बीएचओ मिथलेश कुमार क्रांति कॉर्डिनेटर धर्मेन्द्र कुमार,राजीव रंजन, ज्योति कुमारी, सुरेंद्र सिंह, किसान पिंटू मेहता, मुनमुन सिंह, कामता प्रसाद गुप्ता, आदि दर्जनों किसानों ने अपनी बात रखी।