पटना से विशेष संवाददाता की रिपोर्ट :
पटना पुलिस को बड़ी सफलता, मोकामा का इनामी कुख्यात अपराधी चंदन को दबोचा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मोकामा थाना में वांछित कुख्यात अपराधी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। चंदन यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरफ्तारी को स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने अंजाम दिया। लगातार खुफिया सूचना और तकनीकी निगरानी के बाद STF ने कुख्यात अपराधी को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि चंदन यादव मोकामा थाना क्षेत्र से जुड़े एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहा था और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से मोकामा और आसपास के इलाकों में सक्रिय आपराधिक गिरोह को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, नवम्बर 2023 में मोकामा के मोर गांव के समीप गुड़ लदी गाड़ी के लूट कांड में चंदन यादव का नाम आया था। इसके साथ सात बदमाश का नाम उसमें शामिल था। पटना पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क व अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी को कानून-व्यवस्था के लिहाज से अहम उपलब्धि बताया है।








