AMIT LEKH

Post: अज्ञात अपराधियों ने देसी कट्टा का भय दिखा कर पिटाई कर बाइक लूटी

अज्ञात अपराधियों ने देसी कट्टा का भय दिखा कर पिटाई कर बाइक लूटी

नगर परिषद क्षेत्र के लतौना मिशन के समीप गुरुवार की देर संध्या में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर जख्मी कर दिया, और उसकी बाइक भी लूट ली है

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र के लतौना मिशन के समीप गुरुवार की देर संध्या में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर जख्मी कर दिया, और उसकी बाइक भी लूट ली है। घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल किया जा रहा है।

फोटो : संतोष कुमार

घटना को लेकर थाना क्षेत्र के मिरजावा गांव निवासी पीड़ित जय कुमार यादव ने थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने दर्ज शिकायत में कहा कि भरदुतिया के लिए बहन के यहां कसहा गांव जाने के दौरान लतौना मिशन के कलभट्ट के समीप घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने हथियार के भय दिखाकर उसे रोक कर मारपीट कर जख्मी कर दिया जिससे वे बेहोश होकर गिर गया। उसके बाद उसकी बाइक व मोबाइल लेकर फरार हो गए। त्रिवेणीगंज प्रभारी थानाध्यक्ष धर्म वीर साथी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने आवेदन थाना में दिया है उक्त आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post