जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी ने छठ पूजा सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए क्षेत्र के सभी छठ घाटों का किया निरीक्षण
न्यूज़ डेस्क, मंडल न्यूज़
तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी ने छठ पूजा सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए क्षेत्र के सभी छठ घाटों का किया निरीक्षण।

निरीक्षण के दौरान छठ घाट पर साफ सफाई अच्छे से बैरिकेडिंग कराए जाने के संदर्भ में ग्राम प्रधान एवं संभ्रांत व्यक्तियों संघ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ घाट पर विशेष व्यवस्था की जा रही है। नहर तालाब पोखरा जैसे घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से जहां कहीं गहरे पानी को देखते हुए लगे स्टीमर पर बैठकर भी निरीक्षण किया।

किसी तरह की दिक्कत श्रद्धालुओं को ना हो सके इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे छठ पूजा स्थलों पर लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रधानों से मिल कर बात चीत की गई। उन्होंने कहा कि कई श्रद्धालु छठ घाट पर पूरी रात मौजूद रहते हैं उनको किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था भी कर ली जाए।

छठ पूजा स्थलों पर की गई बैरिकेडिंग का भी निरीक्षण किया उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन से निर्धारित सीमा के अंदर रहते हुए सुरक्षा संबंधित मानकों के पालन करने के साथ अर्घ्य देने का अनुरोध किया। पुलिस चौकी प्रभारी बहुआर मनीष पटेल ने बताया कि छठ पूजा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा संबंधित तैयारी व्यापक स्तर पर की है चैन स्नैचिंग पॉकेट मेरी तथा महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे सहित विभिन्न तरह के अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की नजर हर तरफ रहेगी पूजा स्थलों की निगरानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।








