AMIT LEKH

Post: एनडीए से अलग होते ही नीतीश को विशेष राज्य का दर्ज़ा सपने में आता है : सुशील कुमार मोदी

एनडीए से अलग होते ही नीतीश को विशेष राज्य का दर्ज़ा सपने में आता है : सुशील कुमार मोदी

सुशील कुमार मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार जब एनडीए से अलग होते हैं तब उनका विशेष राज्य दर्जा दिलाने की मांग सपने में आने लगता है

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना

पूजा शर्मा

– अमिट लेख

पटना, (कार्यालय ब्यूरो)। राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार जब एनडीए से अलग होते हैं तब उनका विशेष राज्य दर्जा दिलाने की मांग सपने में आने लगता है।वही आपको बता दे कि आगे उन्होंने कहा कि वे बिहार की जनता को मूर्ख बना रहे हैं। 2017 में भी उन्होंने कैबिनेट में प्रस्ताव लाया था, उस समय भी कोई नतीजा नहीं मिला। ज्ञातव्य हो कि सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार यूपीए सरकार में थे तब ही विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया गया था। परन्तु वह तो मरे हुए घोड़े को चाबुक लगाकर जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुछ होने वाला नहीं है। वही बिहार में रिजर्वेशन बढ़ाने पर कहा कि इंदिरा गांधी की सरकार ने कही थी कि 50% से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता है, तो इन्होंने दोनों सदन में तो पारित करवा लिया। राज्यपाल से मंजूरी तो मिल गया। लेकिन, जो उनके कैबिनेट सचिव सिद्धार्थ कह रहे हैं कि नवमी अनुसूची में शामिल करने के लिए, तो, इनको याद होना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट हर एक एंगल से जांच करती है और तभी कोई कानून बनता है।

Comments are closed.

Recent Post