AMIT LEKH

Post: एसएसबी एफ समवाय झुलनीपुर ने निकाली ग्रामीणों के साथ साईकिल रैली

एसएसबी एफ समवाय झुलनीपुर ने निकाली ग्रामीणों के साथ साईकिल रैली

सदभावना साईकिल रैली निकाली

न्यूज़ डेस्क, मण्डल पूर्वांचल

तैयब अली चिश्ती

– अमिट लेख

महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी एफ समवाय झुलनीपुर में। समवाय प्रभारी उपनिरीक्षक जवाहरलाल राय की अगुवाई में झुलनीपुर एफ समवाय कार्य क्षेत्र के मुख्यालय झूलनीपुर से बहुआर बाजार चौक तक सदभावना साईकिल रैली निकाली गई।

एसएसबी झुलनीपुर एफ समवाय प्रभारी उपनिरीक्षक जवाहरलाल राय ने बताया कि समय-समय पर एसएसबी बच्चों को लेकर खेल-कूद दौड़ तथा ग्रामीण संघ सदभावना रैली जैसे तमाम कार्यक्रम कराती रहती है। ठीक, उसी तरह आज दिन बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के साथ सदभावना साईकिल रैली निकाली गई। इस मौके पर समवाय प्रभारी उपनिरीक्षक जवाहरलाल राय मय दल-बल तथा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post