पुलिस के फुले हाथ -पांव
न्यूज़ डेस्क, मण्डल पूर्वांचल
तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा राजा टोल प्लाजा के पास लगे मोबाइल टावर पर सुबह एक युवती चढ़ कूद कर जान देने की बात कहने लगी। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर भिटौली थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह मय हमराह मौके पर पहुंचे और लड़की की इच्छा पूछा। लड़की ने अपने गांव के ही युवक अनिल प्रजापति पुत्र सिब्बन से शादी करने को बोलने लगी और कहा की यदि शादी नही करवाई गई तो जान दे दूंगी।
ग्रामीणों के अनुसार अभी दो दिन पहले भी लड़की टावर पर चढ़ी थी और बात नही बनने पर आज फिर टावर पर चढ़ गई जिससे पुलिस के हाथ पांव फूलने लगी। भिटौली थानाध्यक्ष ने किसी तरह युवती को समझा बुझा कर टावर से उतरवाया और अपने साथ थाने ले गई।








