AMIT LEKH

Post: फ़िल्म दिखाकर लोगों को आग से बचाव के लिए किया जागरूक

फ़िल्म दिखाकर लोगों को आग से बचाव के लिए किया जागरूक

18 स्थानों पर एलईडी वाहन में लगे प्रोजेक्टर 

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। अग्निशमन विभाग की ओर से एलईडी वाहन में प्रोजेक्टर के माध्यम से फ़िल्म दिखाकर लोगो को आग से बचाव के लिए जागरूक किया। अनुमंडल फायर ऑफिसर अरुण कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सीनियर अग्निशमन सेवा पदाधिकारी के निर्देश से पूरे राज्य में इस समय अग्निशमन जागरूकता अभियान के तहत मॉक ड्रिल, बैठक, फायर ओडिट आदि के माध्यम से आम लोगो को आग से होने वाले जन धन के नुकसान से बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वीरपुर अनुमंडल के बसन्तपुर, प्रतापगंज तथा राधोपुर प्रखंड के कुल 18 स्थानों पर एलईडी वाहन में लगे प्रोजेक्टर के द्वारा फ़िल्म दिखाकर आग से सुरक्षा के उपाय बताए जा रहे है।

इसी कड़ी में गुरुवार को बसन्तपुर प्रखंड के हृदयनगर एवं दिनबन्दी पंचायत में फ़िल्म के माध्यम से लोगो को आग से बचाव के लिए जागरूक किया गया। ताकि लोग आग के प्रति सजग रहे।उन्होंने बताया कि आग लग जाने की स्थिति में अबिलम्ब मो नम्बर 7485805852 अथवा लेंड लाइन नम्बर 06471 – 222323 अग्निशमन सेवा के लिए कॉल करे। ताकि समय से धटना स्थल पर पहुँचकर आग बुझाई जाए एवं आग से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। मोके पर इंस्पेक्टर कपिलदेव यादव, अ. राजा कुमार, प्र.अ. सीमा लाम्बा आदि उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post