AMIT LEKH

Post: एसएसबी सीमा चौकी नरपटपट्टी ने गाँजे की तस्करी की कोशिश को किया नाकाम

एसएसबी सीमा चौकी नरपटपट्टी ने गाँजे की तस्करी की कोशिश को किया नाकाम

एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी नरपटपट्टी ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान 175 किलो गाँजा जब्त किया

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी नरपटपट्टी ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान 175 किलो गाँजा जब्त किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट सह उप कमाण्डेंट रुपेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 219/30 के पास गाँजा छुपा कर रखा गया और जल्द ही उसकी तस्करी होने वाली है। सूचना की पुष्टि के उपरांत सीमा चौकी नरपतपट्टी के कमाण्डर इंस्पेक्टर(जी डी) नवरंग सिनिकी के नेतृत्व् में एक स्पेशल सर्च पार्टी तैयार की गई । कुछ समय उपरांत सर्च पार्टी बताये हुई लोकेशन पर पहुची और सर्च करना शुरू किया। सर्च के उपरांत एक एक करके गाँजे के 7 बोरे रिकवर किए गए। जिसका कुल वजन 175 किलोग्राम निकला। उचित कागजी कार्यवायी के उपरांत जब्त किए गए गंजा को रतनपुरा थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post