AMIT LEKH

Post: बेटी के घर भरदुतिया के लिए आए पिता की हार्ड अटैक से मौत

बेटी के घर भरदुतिया के लिए आए पिता की हार्ड अटैक से मौत

प्रखण्ड क्षेत्र के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियापट्टी खूंट गांव में शुक्रवार की अहले सुबह अपनी बेटी के घर भरदुतिया के लिए आए पिता की अचानक हार्ड अटैक से मौत हो गई

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। प्रखण्ड क्षेत्र के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियापट्टी खूंट गांव में शुक्रवार की अहले सुबह अपनी बेटी के घर भरदुतिया के लिए आए पिता की अचानक हार्ड अटैक से मौत हो गई।

फोटो : संतोष कुमार

जिसे परिजनों ने आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सहरसा जिला के बैजनाथपुर अजगैबा वार्ड नंबर 9 निवासी दुलारचंद राम उम्र 55 वर्ष है। घटना के संदर्भ में मृतक पुत्री के ससुरालजनों ने बताया कि गुरुवार की संध्या अपने गांव बैजनाथपुर अजगैबा से भरदुतिया के लिए कोरियापट्टी खूंट आए थे। उनके सीने में अहले सुबह अचानक तेज दर्द होने के कारण उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर अचानक मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Comments are closed.

Recent Post