AMIT LEKH

Post: एसडीएम ने गैस एजेंसी के संचालकों से माँगा स्पष्टीकरण

एसडीएम ने गैस एजेंसी के संचालकों से माँगा स्पष्टीकरण

अनुश्रवण समिति की बैठक में एसडीएम ने कहा किराना दुकानों में खाद्य सामग्री की जांच कर सौंपे रिपोर्ट

न्यूज़ डेस्क ,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो 

अमिट लेख 

त्रिवेणीगंज (सुपौल) : अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को खाद्य संरक्षण से जुड़े मामलों को लेकर अनुमंडल अनुश्रवण समिति के सदस्यों की बैठक एसडीएम शंभूनाथ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। एसडीएम ने बताया कि अनुमंडल अंतर्गत त्रिवेणीगंज एवं छातापुर प्रखण्ड में माह नवम्बर 2023 के खाद्यान्न का वितरण पूरा किया गया है। त्रिवेणीगंज में 87.03 प्रतिशत तथा छातापुर में 90.13 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण किया गया है। दिसम्बर माह के लिए खाद्यान्न का उठाव भी त्रिवेणीगंज 69.18 प्रतिशत व छातापुर 87.03 प्रतिशत किया गया है। अभी तक दोनों प्रखंडों में खाद्यान्न का उठाव तेजी से हो रहा है। अनुमंडल प्रशासन नियम कायदे उपभोक्ता अधिकारों को लेकर बेहद संवेदनशील है। सतत निगरानी से उपभोक्ताओं को सामग्री प्राप्त होती रहती है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवंटित नियमित खाद्यान्न कर साथ प्रधानमंत्री खाद्यान्न का वितरण लाभार्थियों को समय पर उपलब्ध हो। इस पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अनुश्रवण समिति की बैठक गैस एजेंसी के संचालकों के शामिल नही होने पर एसडीएम नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है। बैठक में माप तौल विभाग को प्रत्येक माह जांच शिविर लगाने का निर्देश दिया। दोनों प्रखंडो के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया प्रति माह किराना दुकानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एक्सपायरी एवं मूल्य तालिका का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा अनुमंडल अंतर्गत गैस एजेंसियों की प्रतिमाह स्थलीय जांच होना चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को कम गैस वाले सिलेंडर की आपूर्ति नही की जा सकें। बैठक में त्रिवेणीगंज प्रखण्ड प्रमुख काजल देवी छातापुर प्रखण्ड प्रमुख आशिया देवी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शुभम कुमार छातापुर संतोष कुमार माप तौल निरीक्षक अनिल चौधरी जेई रोशन कुमार जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष कमाल खान ब्रह्मानन्द दीक्षित जयनारायण यादव डीके यादव आदि मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post