कवि सम्मेलन सह मुशायरा आज
न्यूज़ डेस्क ,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
-अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के चकिया में कौमी एकता कांफ्रेंस के तहत मंगलवार को में होने वाले कवि सम्मेलन सह मुशायरा में शिरकत करने के उद्देश्य से हिना शहाब पुरे जत्था के साथ एन एच के माध्यम दरभंगा जाने के क्रम में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसी कड़ी में ईमाद पट्टी गांव के सामने ताहिर अली पेट्रोल पंप पर राशिद जमाल के नेतृत्व में हिना शहाब को माला भेंटकर इस्तकबाल किया गया। इस्तकबाल करने वालों में मो कलीम,पारसनाथ अम्बेडकर, ठाकुर प्र कुशवाहा,मो सएम नासिर, मकसुद आलम, डॉ फिरोज,मो गब्बर,मो जावेद,मो सलाउद्दीन सहित अन्य शामिल थे। उक्त स्थान पर जैसे ही हिना शहाब अपने काफिले के साथ पहुंची मौजूद लोग खुशी से झूम उठे तथा शहाबुद्दीन साहब अमर रहे तथा हिना शहाब जिंदाबाद आदि का गगन भेदी नारा लगाने लगे। दूसरी तरफ सुफिया युनानी मेडिकल कॉलेज के पास मो इस्तेयाक के नेतृत्व में पुष्प का वर्षा कर जोरदार इस्तकबाल किया गया। यहां मौजूद लोगों में हिना शहाब कीआगमन को लेकर सवेरे से ही जश्न का माहौल था। समर्पित व उत्साही लोग अपने अपने वाहन पर माला के साथ स्व जनाब शहाबुद्दीन व हिना शहाब एवं ओसामा शहाब की तस्वीर के साथ समर्थन स्लोगन लिखित पोस्टर अपने वाहन आदि पर चस्पा कर चुके थे तथा जैसे अपने चहेते नेता की वाहन पहुंची कि एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो गये तथा समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वहीं उमड़ी जनसैलाब से हर्षित हिना शहाब ने मौजूद लोगों का शुक्रिया अदा किया। मौके पर मो हासिम, मो फरोग जामी, डॉ रहमान,मो वसीम अख्तर, मुश्ताक आलम, वसी अख्तर, असलम खान, मो ह्यातुद्दीन सहित अन्य मौजूद थे।








