पुत्री के जन्म से प्रताड़ित कर रहे थे परिवार के लोग
न्यूज़ डेस्क ,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
-अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो )। पूर्वी चम्पारण जिला के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित इमिलिया गांव में बीती रात एक विवाहित महिला की जहर देकर हत्या कर देने का वाकया सामने आया है। मृत महिला की पहचान इमिलिया निवासी लखिन्द्र महतो की 25 वर्षीय पत्नी आशा देवी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर पंचायत के मधुडीह निवासी भागीरथ महतो ने अपनी पुत्री की शादी 2021 में इमिलिया निवासी लखिन्द्र महतो के साथ में हिंदू रीति रिवाज से किया था। शादी के बाद आशा ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद से परिवार के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसी बीच सोमवार की देर रात नवविवाहित आशा को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया गया ।घटना के बाद से ससुराल के लोग घर छोड़ फरार हैं। इधर इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृत महिला के शव को उसके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता की जहर देकर हत्या करने की बात सामने आई है ।








