AMIT LEKH

Post: पासबाने हरम कॉन्फ्रेंस व रदाए आलमियत सकुशल हुआ संपन्न

पासबाने हरम कॉन्फ्रेंस व रदाए आलमियत सकुशल हुआ संपन्न

जलसे में चौदह बच्चियों को दिया गया दस्तार सर्टिफिकेट

न्यूज़ डेस्क, मण्डल पूर्वांचल

तैयब अली चिश्ती

-अमिट लेख 

महराजगंज(जनपद ब्यूरो)।  जनपद के विकास खण्ड निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा मिश्रौलिया में मदरसा रिजविया अनवारूल उलूम (निस्वा) की ओर से हर साल की तरह इमसाल भी दिन सोमवार को पासबाने हरम कॉन्फ्रेंस व रदाए आलमियत का आयोजन हुआ।

मदरसे व जलसे के देख रेख करने वाले मो0 रजा ठेकेदार को इसराइल शेख द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया। जलसे का आगाज तिलावते कुरआन पाक से हुआ। निचलौल क्षेत्र के हर गांव की महिलाएं बच्चियां तथा पड़ोसी मित्र देश नेपाल से भारी संख्या में मां बहनों ने जलसे में शिरकत कर सवाबे दारैन हासिल की।

जलसे के जेरे सदारत मौलाना अनवार अहमद व जेरे सरपरस्ती पिरे तरीकत रहबरे राहे शरीयत सैयद गुलाम गौश मियां व नकीबे अहले सुन्नत मौलाना कासिम मिस्बाही व कैसर अमजदी ने बेहतरीन शेर व शायरी कर लोगो रात भर हंसाते रहे। जलसे में नात व मनकबत कारी मनौवर व रईसुद्दीन बस्तवी ने नात पाक गुनगुना कर जलसे में चार चाँद लगा दिया ।

मुख्य वक्ता मौलाना व कारी शकील अख्तर निजामी खड्डा बाजार कुशीनगर व पिरे तरीकत सैयद गुलाम गौश मियां झूंसी इलाहाबाद ने कहा की अपने पैगम्बर के बताए हुए मार्ग पर चलने तथा मां बहनों को पर्दा करने अपने बच्चे बच्चियों को पढ़ाने तथा बिना दहेज शादी करने की नसीहत दी।

जलसे में पिरे तरीकत सैयद गुलाम गौश मियां के हाथों चौदह बच्चियों को दस्तार कर सर्टिफिकेट दिया गया। सलातो सलाम के बाद दोनों हाथ उठाकर अपने रब से गांव क्षेत्र तथा मुल्क की सलामती की दुआ मांगी गई।

इस मौके पर प्रबंधक अब्दुल जब्बार, प्रधानाचार्य मौ0परवेज आलम अजिज़ी,मौ0 अख्तर हुसैन मिस्बाही, मो0 रजा ठेकेदार, इसराइल शेख,सद्दाम हुसैन बीडीसी, आफताब शेख, तनवीर शेख,तथा जलसे को सकुशल संपन्न कराने हेतु बहुआर पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल प्रमोद शाह, अंकित यादव, सहित आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post