लुट की सभी समाग्री पुलिस ने किया बरामद
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
-अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो )। पुलिस ने जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में वीते दिनो केसरिया प्रखंड के कर्मचारी को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देने खुलासा कर लिया है।साथ ही इसमे संलिप्त 05 अपराधी व विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को इसकी जानकारी देते एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ अपराधी लूट की योजना बना रहे है।
जिसके आलोक में अग्रेतर कार्रवाई के लिए चकिया डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएचओ कल्याणपुर जितेन्द्र कुमार,जिला आसूचना ईकाई के पदाधिकारी,कल्याणपुर थाना के हवलदार जुगेश्वर राय, सिपाही रामविलास उरॉव,गृहरक्षक बिंदेश्वरी साह, पुण्यदेव सिंह, बिहारी साह ,चौकीदार गजेन्द्र, संजय, सुभाष, दिनकर, गुड्डू एवं लक्ष्मण राय की एक टीम गठित की गयी। टीम ने त्वतरित कारवाई करते हुए 05 संदिग्ध एवं 04 विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लिया। जिसकी तलाशी के दौरान इनके पास से दो देशी कट्टा,एक देशी पिस्टल,12 कारतूस,डेढ किलो मादक पदार्थ (चरस),लूटे गये 1 लैपटाॅप,चोरी के एक टैब व लूट और चोरी के 3 बाईक व 15 मोबाईल बरामद किया गया। पकड़े गये अपराधियो की पहचान बुलेट उर्फ सत्येद्र कुमार यादव,राज कपुर,राजेश कुमार,बब्लू कुमार व औरंगजेब आलम उर्फ लालू सभी थाना-कल्याणपुर, जिला-पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है। वही इनके साथ चार अन्य विधि विवादित किशोर को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये अपराधियों ने कर्मचारी को गोली मार कर लूट करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी श्री मिश्र ने बताया कि पकड़े गये अपराधी बुलेट व राज कपूर शातिर अपराधी है। इनके विरूद्ध कल्याणपुर,कोटवा समेत कई थाना में लूट चोरी व अन्य संगीन अपराध का मामला दर्ज है।वही इस मामले में कल्याणपुर थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।








