AMIT LEKH

Post:  सीओ ने अग्निपिड़ितो के बीच किया चेक वितरण

 सीओ ने अग्निपिड़ितो के बीच किया चेक वितरण

आपदा विभाग द्वारा  18 अग्निपिड़ितो के बीच  वितरण किया गया सहायता राशि

न्यूज़ डेस्क ,पूर्वी चंपारण 

दिवाकर पाण्डेय

-अमिट लेख 

मोतिहारी  (जिला ब्यूरो )। जिले के तुरकौलिया प्रखंड के जयसिंहपुर उत्तरी और जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायतों में विगत दिनों में अलग-अलग जगहों पर हुई आगलगी में 18 लोगों का घर जलकर राख हो गया था। सीओ पिंटू कुमार द्वारा सभी अग्निपिड़ितो को 11-11 हजार रुपए का चेक दिया गया है। चेक वितरण के दौरान तुरकौलिया 20 की जिला पार्षद आभा कुमारी और जयसिंहपुर उतरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर सिंह मौजूद थे। सीओ पिंटू कुमार ने बताया कि आपदा विभाग द्वारा अग्निपिड़ितो को सहायता राशि के रूप चेक दिया गया था। जहां आपदा विभाग द्वारा मिले चेक को अग्निपिड़ितो के बीच वितरण कर दिया गया है। जिला पार्षद आभा कुमारी और जयसिंहपुर उतरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर सिंह ने कहा कि जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत के बड़हरवा गांव में बली महतो, मुन्ना महतो, अनिल महतो, विक्रमा सहनी, निर्मला देवी, सरिता देवी, दिलीप सहनी, मुकेश कुमार सुधा देवी, आरती कुमारी, हिंदू देवी, संतोष कुमार, रामसखी देवी और जयसिंहपुर उतरी पंचायत के बेलघटी गांव में बदामी देवी, चोकट राम, राजेश राम, उमेश राम, शिवकुमार का घर आगलगी में जलकर नष्ट हो गया था। साथ ही घर में रखे सभी समान राशन, बर्तन, फर्नीचर, बिछावन, कपड़ा व जरूरी कागजात भी जलकर राख हो गया था। जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत में 4-5 दिन पहले आगलगी की घटना हुई थी। वही जयसिंहपुर उतरी पंचायत के बेलघटी गांव में दिवाली के रात में आगलगी की घटना हुई थी। सभी पीड़ितों को सहायता राशि दी गई है।

Comments are closed.

Recent Post