दो पक्षों के मारपीट मामले में पड़ा आवेदन
न्यूज़ डेस्क ,सुपौल
संतोष कुमार ,अनुमंडल ब्यूरो
-अमिट लेख
त्रिवेणीगंज (सुपौल) थाना क्षेत्र के पूरनदाहा गांव वार्ड नंबर 14 में पेड़ काटने लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की। मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति व उनकी पत्नी जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जख्मी में पूरनदाहा गांव वार्ड नंबर 14 निवासी मोहम्मद बसीर व उनकी पत्नी बीबी रुकसाना है। घटना के संदर्भ में जख्मी बसीर ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के कलीम मिंया से रजिस्ट्री कर जमीन लिया था। उसी जमीन पर लगे पेड़ काटने के विवाद में मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कृष्णावली सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है ,उस आवेदन के अलोक में जाँच चल रहा है | जाँच पड़ताल ख़त्म होनो पर दोषी के विरुद्ध उचित करवाई की जाएगी








