AMIT LEKH

Post: जमीनी विवाद में मारपीट दर्जन भर घायल

जमीनी विवाद में मारपीट दर्जन भर घायल

तीन महिला सहित आठ घायलों का अस्पताल में चल रहा ईलाज

न्यूज़ डेस्क ,सुपौल 
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो 

-अमिट लेख 

त्रिवेणीगंज (सुपौल) | प्रखण्ड क्षेत्र के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जदिया वार्ड नंबर 2 में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से तीन महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। जिसका प्राथमिक उपचार त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार देखरेख में किया जा रहा है। घायलों में प्रथम पक्ष ललित यादव उम्र 61वर्ष सावित्री देवी उम्र 55 वर्ष दिव्यांशु कुमार(14 हृदय यादव उम्र 50 वर्ष अंजू देवी उम्र 40 वर्ष वही दूसरे पक्ष से फागों यादव उम्र 48 वर्ष पप्पू कुमार उम्र 30 वर्ष कविता देवी उम्र 45 वर्ष शामिल है। घटना के संदर्भ में घायलों के परिजनों ने बताया कि पूर्व से दोनों पक्षों जमीनी विवाद चला आ रहा है। जिसकी ग्रामीण स्तर पंचायत चल रही थी। दूसरे पक्ष ने गुपचुप ढंग से विवादित जमीन घर निर्माण कर रहा था। प्रथम पक्ष को घर निर्माण की भनक मिलते ही निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बात बिगड़ते ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है |जाँच पड़ताल के बाद करवाई की जाएगी|

Comments are closed.

Recent Post