अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी
न्यूज़ डेस्क, सुपौल
संतोष कुमार ,अनुमंडल ब्यूरो
-अमिट लेख
त्रिवेणीगंज (सुपौल)| थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे परिजनों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जख्मियों में थाना क्षेत्र के बघला वार्ड 8 निवासी निरंकुश कुमार उम्र 16 वर्ष अपने घर से बाइक लेकर पढ़ने के लिए त्रिवेणीगंज बाजार जा रहे थे।
जैसे ही लालपट्टी वार्ड नंबर 17 स्थित एन एच 327 ई पेट्रोल पंप के आगे बाइक का संतुलन बिगड़ने से रोड पर गिरकर जख्मी हो गया एवं अरुण यादव उम्र 40 वर्ष बघला वार्ड 8 निवासी शनिवार की देर रात्रि बाजार से घर आने के क्रम में पिपरा की ओर से आ रही अज्ञात बाइक की ठोकर से जख्मी हो गया वही हिमांशु कुमार उम्र 18 वर्ष एवं अंकित कुमार उम्र 20 वर्ष थाना क्षेत्र के बभनगामा वार्ड नंबर 9 निवासी अपने घर से किसी कार्य को लेकर त्रिवेणीगंज बाजार आ रहे थे इस दौरान बभनगामा मोड़ से पहले बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक चालक एवं सवार दोनों जख्मी हो गए सभी ज़ख्मियों का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी जख्मी का गंभीर स्थिति से बाहर है सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।








