छठ पूजा से पहले भागकर की थी शादी
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
-अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो)| जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चैनपुर से बोरा में बंद एक युवक का शव बरामद किया है मृत युवक के हाथ –पैर को रस्सी से बंधा हुआ था और गला में प्लास्टिक का रस्सी बंधा हुआ था |मृतक का पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा गाँव का रहने वाले रंजीत राय के रूप में की गई है | पुलिस ने रंजीत के शव बरामदगी के मामले की जाँच कर रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रंजीत राय अपराधिक प्रवृति का था रंजीत हाल में ही जेल से जमानत पर रिहा हो कर बाहर आया था

लड़की को भगाकर की थी शादी
रंजीत छठ पूजा से कुछ दिन पहले पहाडपुर थाना क्षेत्र के नोनिया डीह की लड़की को भागकर उससे शादी की थी
क्या कहता है मृतक का भाई
रंजीत बुधवार को 11.00 बजे बिना कुछ बताये घर से निकला | कुछ देर के बाद फोन करने पर उसका फ़ोन स्विचऑफ आ रहा था | पहाडपुर थानाध्यक्ष का फोन आया कि नोनिया डीह में एक बाइक लावारिस हालत में पड़ा है |जिसका रजिस्ट्रेशन आपके नाम का है | फिर कुछ देर के बाद सोशल मीडिया पर चैनपुर में गन्ने के खेत से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने की जानकारी मिली |जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर देखकर पहचान की |फिर थाना पर गया तो पुलिस रंजीत का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी | उसके बाद में पोस्टमार्टम ऑफिस पहुंचा |
जाँच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया
घटना की जानकारी मिलने के बाद अरेराज डीएसपी रंजन कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जाँच शुरू कर दी |पुलिस ने मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को बुलाया | एफएसएल की टीम घटनास्थल से कुछ नमूना इकठ्ठा कर अपने साथ ले गई |इस बाबत डीएसपी रंजन कुमार ने बताया की घटना की जाँच की जा रही है |मृतक की कथित पत्नी से पूछताछ की गई है |वहीँ अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है








