सात के विरुद प्राथमिकी दर्ज एक कारोबारी गिरफ्तार
अवैध शराब कारोबार से जुड़े मुख्य सरगना मौके से फरार
न्यूज़ डेस्क ,सुपौल
संतोष कुमार
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज (अनुमंडल ब्यूरो )| पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गजहर वार्ड नंबर 2 में आज रोज शुक्रवार की अहले सुबह छापेमारी कर एक स्कॉर्पियो से 34 प्लास्टिक के बोरी में बंद 3006 बोतल नेपाली सोफी दिलवाले देसी शराब को जब्त कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जबकि अवैध शराब कारोबार से जुड़े मुख्य सरगना पुलिस के पकड़ से बाहर है। गिरफ्तार शराब कारोबारी अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के मिरदौल वार्ड नंबर 11 निवासी राजेश कुमार है।
त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम में गजहर वार्ड नंबर 2 में एक स्कॉर्पियो को जिसका निबंधन बीआर 43 पी 2792 को पकड़ा गया। एवं स्कॉर्पियो में भरे 34 प्लास्टिक के बोरी में दिलवाले सोफी नेपाली देशी शराब 300 एमएल का बोतल कुल संख्या 3006 बोतल कुल 901.800 लीटर एवं दो मोबाइल फोन के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अबैध शराब कारोबारी के ऊपर त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 462/2023 दर्ज कर अन्य 6 आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान जारी है।








