AMIT LEKH

Post: दुर्घटना के बाद रात भर खेत पड़ा रहा जख्मी युवक

दुर्घटना के बाद रात भर खेत पड़ा रहा जख्मी युवक

बाइक एवं मोबाइल लेकर थाने चली गई पुलिस

न्यूज़ डेस्क , सुपौल 

संतोष कुमार (अनुमंडल ब्यूरो ) 

-लेखअमिट 

त्रिवेणीगंज (सुपौल) | थाना क्षेत्र के जरैला मुख्य मार्ग पर डुमरिया चौक से पीछे शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी पिपरा थाना क्षेत्र के बेलदारा गांव निवासी बलराम मिश्र उम्र 27 वर्ष है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गस्ती कर रहे त्रिवेणीगंज पुलिस जख्मी की बाइक एवं मोबाइल लेकर थाने चली गई। जख्मी युवक को खोजना भी मुनासिब नही समझा। युवक रात भर खेत में बेसुध अवस्था में पड़ा रहा। चूंकि घटनास्थल निर्जन क्षेत्र में है और देर रात के बाद इस रास्ते में आवागमन ना के बराबर रहता है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक पंचमुखी मोबाइल सेंटर का स्टाफ है वो नित्य दिन की भांति मोबाइल दुकान से काम कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे अज्ञात वाहन ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर जख्मी युवक पर पड़ा तो इसकी सूचना जख्मी युवक के परिजनों को दी गई।

जिसके बाद ग्रामीण एवं परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस गस्ती गाड़ी घटनास्थल पर गई थी। बाइक और मोबाइल वहां पर पड़ा हुआ था। लेकिन जख्मी बेहोशी की हालत में खेत होगा। इसीलिए आवाज नहीं आ रही थीं। काफी खोजबीन भी की गई वहां काफी अंधेरा था। गश्ती दल ने सोचा कि इसके परिजन हॉस्पिटल इलाज के लिए ले गया होगा। लेकिन जख्मी भर रात खेत में पड़ा था।

Comments are closed.

Recent Post