AMIT LEKH

Post: अज्ञात बाइक की ठोकर से घायल किए गए रेफर

अज्ञात बाइक की ठोकर से घायल किए गए रेफर

सड़क हादसा का शिकार हुआ राहगीर 

न्यूज़ डेस्क ,सुपौल

संतोष कुमार (अनुमंडल ब्यूरो)

-अमिट लेख 

त्रिवेणीगंज (सुपौल) | नगर परिषद क्षेत्र के लाल पट्टी वार्ड नंबर 17 एन एच 327 ई पर आज रोज रविवार की दिन में एक व्यक्ति अज्ञात बाइक के चपेट में आने से घायल हो गया घायल पीड़ित ने बताया कि मैं अपने घर पिपरा थाना क्षेत्र गेलहिया वार्ड नंबर 15 से अपने बाइक पर सवार होकर खेती की बुआई के लिए मकई का बीज त्रिवेणीगंज गया था। मकई का बीज लेकर मैं अपने घर वापस जा रहा था की नगर परिषद वार्ड नंबर 17 स्थित एन एच 327ई पर पिपरा की ओर से आ रही तेज गति से अज्ञात बाइक में मेरे बाइक में ठोकर मारकर फरार हो गया मैं बाइक की ठोकर से अपनी बाइक को लेकर रोड पर गिरकर मैं पूरी तरह घायल हो गया मुझे राहगीरों के द्वारा उठाकर त्रिवेणीगंज अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया। गया मौके पर तैनात डॉक्टर सरवन कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया।

Comments are closed.

Recent Post