महज 24 घंटे में पुलिस ने मामले का किया सफल उद्भेदन
न्यूज़ डेस्क ,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
-अमिल लेख
मोतिहारी ( जिला ब्यूरो ) । पूर्वी चम्पारण जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनो हुए हत्या कांड का महज 24 घंटे में पुलिस ने मामले का सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शम्भुचक के समीप नाबालिग लड़की की हत्या की सूचना प्राप्त हुयी। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चकिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, कल्याणपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर घटना में संलिप्त दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस ने मॉझावल राय व रीता देवी को गिरफ्तार किया है। जिसे पुछ-ताछ के बाद जेल भेज दिया है।








