AMIT LEKH

Post: जिला भू-अर्जन द्वारा जमीन का नही किया गया सही सीमांकन

जिला भू-अर्जन द्वारा जमीन का नही किया गया सही सीमांकन

सही सीमांकन को सही नहीं किया गया  तो किसान करेंगे उग्र आन्दोलन  

फोरलेन ग्रीन फील्ड सड़क निर्माण के विरोध में उतरे किसान

 न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

-अमिट लेख

त्रिवेणीगंज (सुपौल)  : प्रस्तावित परसरमा से अररिया तक बनने वाली फोरलेन ग्रीन फील्ड सड़क निर्माण को लेकर मंगलवार को त्रिवेणीगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 में ग्रामीण एवं किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य को स्थलीय रूप देने के लिए बीते दिन चयनित कार्य एजेंसी द्वारा ड्रोन एयर सर्वे कर सड़क निर्माण के लिए जमीन को चिन्हित किया गया था। लेकिन जिला भू-अर्जन राजनीतिक से प्रेरित होकर चिन्हित जमीन से अलग हटकर पुनः खेतिहर भूमि को चिन्हित कर रहा है। जो कि सरासर अन्याय है। किसानों का कहना है कि पूर्व में दबंग व धनाढ्य लोगों के चिन्हित जमीन को छोड़कर अब अगर गरीब व निःसहाय किसानों के खेत होकर सड़क निर्माण के लिए जमीन चिन्हित होगा तो जो भी जमीन बचा है। वह सारी जमीन भी सड़क में चला जाएगा। हमलोगों का भरण प्रोषण कैसे होगा। परिवार को क्या खिलाएंगे। किसानों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर जिला भू-अर्जन द्वारा जमीन का सही सीमांकन नही किया गया तो सड़क निर्माण नही होने देगें और उग्र आंदोलन करेंगे। मौके पर प्रदर्शनकारी किसान में सुरेंद्र यादव,महेंद्र यादव,हीरालाल यादव,विद्यानन्द साह, विष्णुदेव साह, रमेश यादव,अनिल कुमार,उपेंद्र यादव,भोगीलाल साह, रामलखन साह, रामप्रसाद यादव,भपेंद्र यादव,रामदेव आदि मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post