वारंटी गई जेल
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज (सुपौल) : सोमवार की देर रात त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के दो महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला वारंटी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर वार्ड नंबर 3 निवासी प्रमीला देवी उम्र 35 वर्ष वही मिरजवा बरियाही वार्ड नंबर 10 निवासी देवी उम्र 40 वर्ष है। थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों महिला कई महीनो से फरार चल रही थी जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया है।








