समीक्षात्मक बैठक संपन्न
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के चकिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ महुआवा में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन के लिए एक समीक्षा बैठक की गयीl बीडीओ रोशनी कुमारी ने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण, घर – घर कचरा उठाव एवं यूजर चार्ज की स्थिति की समीक्षा कीl बैठक में उपस्थित पंचायत के सरपंच, मुखिया प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, पंच, डीलर, जिविका दीदी मौजूद थेl ग्रामीण लोगों से घर – घर कचरा उठाव कार्य को सतत बनाये रखने के लिए प्रतिदिन प्रति घर एक रूपया यूजर चार्ज के रूप में देने के लिए प्रेरित किया गयाl यूजर चार्ज के लिए प्रेरित होकर कुछ लोगों के द्वारा रशीद कटवाकर तीस रूपया दिया गयाl साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने के लिए जूट के थैला अपनाने के लिए बताया गया। बैठक में ग्रामीण सहित अन्य मौजूद थेl








