समवाय उपनिरीक्षक अमिताभ शाहा ने सभी खिलाड़ी जवानों का किया हौसला अफजाई
न्यूज़ डेस्क,मण्डल पूर्वांचल
तैयब अली चिश्ती
महराजगंज (जनपद ब्यूरो) : महराजगंज जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर स्तिथ एसएसबी पथलहवा जी समवाय में शहिद रामप्रवेश यादव के नाम से हुआ वॉलीबॉल प्रतियोगिता मैच। जिस में पड़ोसी मित्र देश नेपाल एपीएफ फोर्स के जवानों के साथ वॉलीबॉल मैच खेला गया। जिसमें विजेता टीम नेपाल राष्ट्र के एपीएफ फोर्स रही।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पथलहवा जी समवाय उपनिरीक्षक अमिताभ शाहा ने नेपाल के एपीएफ जवानों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त किया। अपने सभी खिलाड़ी जवानों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया इस संदेश को हमें साकार करना होगा तभी हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय खेल के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर पथलहवा जी समवाय उपनिरीक्षक अमिताभ शाहा रमय फोर्स, तथा मित्र देश नेपाल राष्ट्र के एपीएफ फोर्स के जवान मौजूद रहे।








